तराना विधानसभा की बीजपड़ी पंचायत के गांव – हालुखेड़ी में श्मशान व रास्ते को लेकर रविदास समाज परेशान ।।

गांव- हालुखेड़ी में डेथ बोडी जलाने को लेकर रविदास समाज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , कई बार श्मशान घाट की समस्या को लेकर रविदास समाज ने गांव के सरपंच , को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया किन्तु आज तक कोई सुनवाई व निराकरण प्राप्त नहीं हुआ । ऐसे में आएं दिन गांव में किसी की मृत्यु होती है तो उस डेथ बोडी को जलाने के लिए तराना के मुक्ति धाम ले जाना पड़ता है। शासन, प्रशासन अपना ध्यान गांव हालुखेड़ी पर केंद्रित कर रविदास समाज कि समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें।

अन्यथा भीम आर्मी द्वारा गांव में रोड़ जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।।

उक्त जानकारी भीम आर्मी पूर्व जिला- उपाध्यक्ष अरुण सिंग द्वारा दि गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat