
धार। वनवासी कल्याण परिषद द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती का 500 वाँ जन्म दिवस शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास धार व कन्या शिक्षा परिसर तिरला में मनाया। सर्व प्रथम वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन का कविताओं के माध्यम से पूर्ण जीवन घटनाओ का वर्णन किया। अवसर पर मुख्य वक्ता लक्ष्मण राज मरकाम ,अपर सचिव मुख्य मंत्री कार्यालय भोपाल, ने छात्राओं को संबोधित करते हुए, बताया वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। छात्राओं को संबोधित करते हुए आगे उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ महापुरुषों, वीरांगनाओं का जीवन गाथा पड़ने से हमें देश के वास्तविक इतिहास का हमें ज्ञान होता हैं, हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ऐ• पी •जे अब्दुल कलाम की जीवन गाथा सभी को पढ़ना चाहिए, उनके जीवन से हमें आगे बढ़ने की सीख मिलती हैं। कार्यक्रम का संचालन अमरसिंह परमार ने किया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्रणा परिषद के सदस्य कालूसिंह मुझाल्दा, वनवासी कल्याण पारिषद मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री मिथुन मकवाना, प्रांत लोक कला प्रमुख बलवंतसिंह, रावत, वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश सह छात्रावास प्रमुख मूलचंद पलासिया , अमरसिंह ठाकुर, प्राचार्य अंजना तोमर एवं अन्य शिक्षकगण, मालसिंह बघेल व बालिकाएं उपस्थित रहे।
निर्मला गेहलोत की रिपोर्ट ✍️