
अनिल सिंह खमोरा शाजापुर
शाजापुर. मद्य निषेध सप्ताह के तहत स्थानीय शासकीय सरदार वल्लभभाई पटेल सीएम राईज उ.मा. विघालय शाजापुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कंचन वेलफेयर एंड ऐजुकेशन सोसाइटी शाजापुर नवीन वर्मा ने युवाओं को बताया कि नशे की लत से युवाओं में डिप्रेशन, एंग्जायटी पागलपन और मौत भी हो सकती है। प्रशिक्षक गोविंद सोनी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहे, लगातार सेवन करने से नशीले पदार्थ 10 साल हमारी उम्र को कम करते है। ट्रेनर मौसम मंडलोई ने कहा कि समाज में क्लेश, अपराध, दुर्घटना का मुख्य कारण है नशा। युवाओं को अपने स्वस्थ व जिंदगी को खुशहाल रखने के लिए नाश नहीं करना चाहिए। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सविता सोनी ने नशा मुक्त कार्यक्रम में सम्मिलित युवाओं को नशा मुक्त रहने कि सलाह दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी ने निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।