
संवाददाता- वैभव जाधव
आम्बुआ- गुरुवार अष्टमी के दिन सर्व हिंदू समाज बोरझाड द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच प्रीति कटारिया व आशीष कटारिया का गांव की जनता ने किया सम्मान।
इस शुभ अवसर पर ग्राम की जनता ने बताया की सभी धार्मिक आयोजन में सरपंच प्रीति कटारिया व आशीष कटारिया का हमें भरपूर सहयोग मिलता है उनके द्वारा गाँव के हर विकास कार्य मे गाँव की सहमति ली जाती है जो प्रशंसा का विषय है।
वर्षों से हमारे गाँव मे जो विकास कार्य अधूरे पड़े थे उनको पूरा करवाया गया साथ ही सरकार की हर योजनाओ को जन-मानस तक पहुँचाया गया।
इस शुभ अवसर पर सरपंच कटारिया ने कहा कि हमारे द्वारा गांव के विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी साथ ही हम ग्राम की जनता को विश्वास दिलाते हैं उनकी हर समस्याओं का समाधान शाशन की मदद से जल्द से जल्द कराया जायेगा।