कार्यों में गंभीरता लाए, प्रो-एक्टिव रहें-कलेक्टर सुश्री मित्तल

प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के दिए निर्देश

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर- सभी राजस्व अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर फोकस करें, हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि, शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ समय-सीमा के भीतर हो। पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण हो। कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश आरओ बैठक में समीक्षा करते हुए कलेक्टर सुश्री मित्तल ने राजस्व अधिकारियों को दिए।
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सभी तहसील के मासिक पत्रक की समीक्षा की, उन्होंने प्रत्येक अधिकारी से उनके कोर्ट में दर्ज केस के निराकरण की वस्तुस्थिति जानी। राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए की प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में ही किया जाए। कोई प्रकरण लंबित ना रहें। सभी तहसीलदार अपने कार्यों का लक्ष्य निर्धारित करें और कार्यों में तेजी लाये। पीएम किसान ग्रामवार ई-केवाईसी और आधार बैंक खाता लिंकिंग की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि, एसडीएम बुरहानपुर व नेपानगर पटवारियों की बैठक आयोजित करें एवं नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रोग्रेस लाए। फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आधार कैम्प लगाने के निर्देश
कार्ययोजना अनुसार आधार कैम्प लगाए जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि कैम्प की जानकारी संबंधित क्षेत्रवासियों को रहे। कैम्प तिथि पर नियुक्त टीम समय से मौजूद रहें। बैठक में समय-सीमा पत्रकों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव सहित समस्त राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।

jtvbharat
Author: jtvbharat