डेंगू वायरस जहा पानी भरा रहता है लावा वहा बनता है ग्रामीण जनों से आग्रह पानी इकट्ठा नही होने दे जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश राजोरिया

कायथा निप्र प्रमुख विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देश अनुसार विकासखंड तराना के अंतर्गत ग्राम रामपुर में वर्षा कालीन के दौरान होने वाली मौसमी बीमारी वेक्टर जनित डेंगू मलेरिया अन्य बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश राजोरिया जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया उसमें डॉक्टर संजय गोयल द्वारा42मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं लेब टेक्नीशियन संदीप थीते द्वारा4 मरीज जो का ब्लड सैंपल लिए गए साथ ही10 rdt से मलेरिया से जांच की डेंगू चिकनगुनिया से बचाव के लिए मलेरिया इंस्पेक्टर देवी सिंह पवार द्वारा ग्रामीण जनों को बचाव की जानकारी दी गांव में लार्वा नाशक दवाई का छिड़काव भी करवाया गया इस अवसर पर cho आशा सुपरवाइजर आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मोकमसिंह सिसोदिया जी एव अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी मलेरिया निरीक्षक देवी सिंह पवार दी

jtvbharat
Author: jtvbharat