बदनावर में विशालकाय रावण हुआ दहन

एसडीएम, एसडीओपी एवं तहसीलदार ने चलाया अग्नि तीर

बदनावर। राजेश चौहान
नगर सहीत क्षेत्र में दशहरा धुमधाम से मनाया गया। एकवीरा मार्ग पर शासकीय महाविधालय परिसर में सरपंच योगेश मुकाती एवं चन्द्रभानसिंह सोलंकी मित्र मंडल द्वारा विशालकाय रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावण दहन के दौरान खुब आतिशबाजी की गई। इस दौरान क्षेत्र के कलाकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। हरबोले के मुधर गीत एवं मनमोहक संगीतमय रामलीला ने श्रृद्वालूओं का मन मोह लिया। रावण दहन के दौरान महाविधालय परिसर खचाखच भर गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने छोडे तीर से रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम का जयघोश होने लगा। उमडे जन सैलाब ने रावण दहन होते देखा। दशहरे की षाम को हजारों श्रृद्वालूओं ने मॉ एकवीरा के दर्शन किए। रात 8 बजे से रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों का जमावडा शुरु हुआ।

खेड़ा सरपंच योगेश मुकाती एवं चन्द्रभानुसिंह मित्र मंडल द्वारा रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डा प्रहलादसिंह सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, एवं प्रजेन्द्र भट्ट थे। अतिथियों का योगेश मुकाती एवं चन्द्रभानुसिंह सोलंकी ने स्वागत किया गया। गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

एसडीएम, एसडीओपी एवं तहसीलदार ने चलाया अग्नि तीर-

रामलीला में पभु श्री राम के हाथों रावण वध होते ही एसडीएम दीपक चौहान, एसडीओपी शेरसिंह भुरिया, तहसीलदार सुरेश नागर एव टीआई दीपकसिंह चौहान ने अग्नि तीर चलाया। अग्नि तीर विशालकाय रावण के पुतले की नाभी में लगते ही रावण का पुतला धुॅ धुॅ कर जलने लगा। रावण जलते ही परिसर जयश्री राम के जय घोष से परिसर गुंज उठा। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

कलाकारों एवं समाजसेवियों का किया सम्मान-

योगेश मुकाती एवं चन्द्रभानुसिंह सोलंकी द्वारा कला एवं समाजसेवा में श्रेश्ठ कार्य करने पर प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कलाकार सईद शाह, नितीन शर्मा बल्ला का सम्मान किया गया। सहयोग सेवा संस्था के मनोज सोमानी, राजनीती के माध्यम से समाजसेवा करने पर अक्षय शर्मा, कोविड में दी गई सेवाओ के लिए पंकज जायसवाल, वालीबुड कलाकार क्षितीज पंवार एवं रावण निर्माण में सहयोगी हरिश शर्मा सहीत कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। हरबोले अंकित पाटीदार एवं अंकित शर्मा को मनमोहक प्रस्तुती देने पर सम्मानित किया गया।

नई थीम पर आधारित रामलीला ने मन मोह लिया-

रावण दहन के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला में सहभागी सभी कलाकारों ने दी गई प्रस्तुतियों ने उमडे जन सैलाब का मन मोह लिया। रामलीला मंचन के दौरान देर रात तक श्रृद्वालूओं से परिसर खचाखच भरा रहा। मनमोहक प्रस्तुतियों के चलते श्रृद्वालूओं को उठ कर जाने का मन नहीं हुआ। आम लोगों की सुविधा हेतु काफी बडी एलसीडी भी लगायी गई थी, जिस पर रामलीला का मंचन देखने में काफी सुविधा रही। गणेशा टेलेट गु्रप द्वारा गरबे की शानदार प्रस्तुती दी गयी। कार्यक्रम के अंत में लव जिहाद को लेकर भी प्रस्तुती दी गई।

आतंकवाद की थीम पर बनाया था रावण

खेड़ा सरपंच योगेश मुकाती एवं चंद्रभानुसिंह सोलंकी मित्र मंडल द्वारा इस बार 71 फीट ऊंचे रावण का पुतला आतंकवादी थीम पर बनाया गया था। कुख्यात आतंकी जाकिर नायक की फोटो लगाकर उसकी विचारधारा का दहन किया गया।

यागेश मुकाती एवं चन्द्रभानुसिंह सोलंकी ने बताया कि रावण दहन की तेयारी लंबे समय से की जा रही थी। हम लोगों की भावना रही कि इस आयोजन में शामिल श्रृद्वालूओं की दी गई प्रस्ततियों से आनंद की अनुभूति हो। रामलीला के कलाकारो एवं हरबोले दोनो कलाकारों ने सबको खुब लुभाया। आयोजन में हजारों मातृशक्ति एवं श्रृद्वालूओं ने शामिल होकर आर्शिवाद प्रदान किया। शामिल धर्म पेमी जनता एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार।

कार्यक्रम का संचालन सुजीत घोडपकर ने किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat