
संवाददाता- वैभव जाधव
आम्बूआ:- 9 दिनों तक चले माता स्थापना एवं गरबे के समापन के बाद घट स्थापना पर किए गए जवरों का विसर्जन स्थानीय हथनी नदी पर किया गया! स्थानीय शंकर गढ़ प्रांगण से डीजे की धुन पर माता की मूर्ति रथ पर विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकल रही थी रास्ते में पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया एवं विपिन राठौर ने कोल्ड्रिंक एवं शीतल जल की व्यवस्था की जुलूस हथनी नदी पर पहुंचा। जहां पर आरती कर जवारे एवं माता प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया । मेलडी माता, बिजासन माता, टेकरी माता मंदिर एवं शंकरगढ़ स्थित अंबे माता मंदिर पर गरबे का आयोजन किया गया था शनिवार को दोपहर से लेकर शाम तक जुलूस के माध्यम से जवारो का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस बल भी थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में हर चौराहे व भीड़- भाड़ इलाके मे मौजूद रहा।