
भानपुरा। भानपुरा नगर परिषद, भैसोदा नगर परिषद, ग्राम पंचायत संधारा,गांधीसागर, और पंजाबी समाज भानपुरा के तत्वावधान में दशहरा उत्सव समितियो और ग्राम पंचायतों द्वारा दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। भानपुरा में छत्री रोड हनुमान मंदिर से और पंजाबी कालोनी भानपुरा स्थित श्री राममंदिर से भगवान राम लक्ष्मण हनुमान जी कि शोभायात्रा निकली जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान भानपुरा और सी एम राईज विधालय परिसर में पहुंची जहां हजारों लोगों कि उपस्थिति में आकर्षक आतिशबाजी के साथ बुराई के प्रतीक 51और 41 फुट ऊंचे रावण के पुतलो के साथ मेघनाथ कुंभकरण का दहन किया गया ।ग्राम संधारा में भी खेड़ापति हनुमान मंदिर से श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होती हुई महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंची जहां बजरंग अखाड़ा द्वारा पहलवानो ने करतब दिखाए तत्त्पश्यात हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुवा जिसमे अंचल के हजारों क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और हास्य कविताओं का लुप्त उठाया फिर 41फीट के रावण का दहन किया गया। गांधीसागर,और नगर परिषद भैसोदा में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।