देवेन्द्रनगर में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने किया 40 फिट ऊँचे रावण के पुतले का दहन

समदरिया मैदान में हुआ कार्यक्रम
चल समारोह में सम्मलित झांकियो व सभी विभागों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित
रमेश अग्रवाल, पन्ना
असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी देवेन्द्रनगर में भी परम्परागत तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। नगर दशहरा उत्सव समिति देवेन्द्रनगर के तत्वाधान में समदरिया ग्राउंड सतना रोड मे राम रावण संवाद व शिवाकाशी की बेहतरीन आतिशबाजी के बाद रात्रि बारह बजे मर्यादा पुरुषोत्तम वनवासी भगवान श्रीराम द्वारा अग्निबाण के द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। राम रावण वध के पूर्व नगर के बालक बालिकाओं द्वारा दशहरा मैदान में शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने कार्यक्रम की काफी सराहना की।एवं दशहरा उत्सव द्वारा उन्हें पुरुस्कार प्रदान किया गया। वहीं दशहरा समिति के अध्यक्ष ललित गुप्ता द्वारा समस्त अथतियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। दशहरा चल समारोह में वनवासी श्रीराम की झांकी जिसमें लक्ष्मण,हनुमान,विभीषण,सुग्रीव,अंगद,जामवंत के साथ वानर सेना थी। जो आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह में सम्मलित वनवासी राम की झांकी,चमन क्लब के द्वारा दुर्गा प्रतिमा,सोनू कुशवाहा द्वारा निर्मित रावण द्वारा शंकर भगवान की आराधना,संसारी कुशवाहा द्वारा कैलाश पर्वत पर शंकर भगवान विराजमान,रामबाबू कुशवाहा द्वारा कृष्ण भगवान कालिया के ऊपर नृत्य करते हुए कालिया मर्दन की झांकी व नव दुर्गा उत्सव समिति शिवधाम कालोनी द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा निर्मित झांकियों को शील्ड प्रदान की गईं।दशहरा कमेटी द्वारा विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं दशहरा को सफल बनाने में राजस्व विभाग,नगर परिषद,स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग व विद्युत विभागों,पुलिस विभाग ने सहयोग प्रदान किया उन्हें भी कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया गया। एवं रामलीला समिति,गनी साउंड सर्विस,आर के लाइट,भारती टेंट हाउस,रावण सरकार की वेशभूषा बनाने वाले,चेहरा तैयार करने वाले को सम्मानित किया।वहीं साथ ही गौ सेवकों व अन्य लोगों का भी सम्मान हुआ। वहीं रामहर्ष सोनकर थाना प्रभारी मय स्टॉफ के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमो का सफल संचालन व दशहरा कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर गुप्ता, रमेश अग्रवाल,कृष्णा पाठक,अभिषेक सिंह व अरविंद सोनी द्वारा किया गया व आभार व्यक्त दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष ललित गुप्ता द्वारा किया गया। दशहरा उत्सव कार्यक्रम में हरदेव सिंह परमार,शिवांगी गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद, प्रशासनिक अधिकारी एसपी सिंह बघेल एसडीओपी पन्ना,ज्योति सिंह राजपूत तहसीलदार,डॉक्टर अभिषेक जैन सीबीएमओ,रामहर्ष सोनकर थाना प्रभारी, के के तिवारी सीएमओ,उमेश पाण्डेय कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग,एम एस बुंदेला उपयंत्री,शुभम तिवारी वनपरिक्षेत्राधिकारी का सराहनीय योगदान रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat