मां वैष्णो देवी कटरा जा रहे साइकल यात्रियों का नजीराबाद में किया गया भव्य स्वागत…

संतोष शर्मा बैरसिया–मां वैष्णो देवी कटरा साइकिल से यात्रा कर जा रहे भक्तों का क्षेत्र के नगर नजीराबाद पहुंचने पर ग्रामीण जनों ने हनुमान मढ़ी पर पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। आपको बता दें की यह यात्रा विगत 6 वर्षों से लगातार भोपाल से वैष्णो देवी कटरा साइकिल से राष्ट्र की खुशहाली के लिए की जा रही है। जिसमें पंडित रामबाबू बैरागी गणेश बैरागी नजीराबाद माखन बैरागी दुर्गेश बैरागी आशीष नागर जीतू कुशवाहा यह सभी भक्त साइकिल से मां वैष्णो धाम के लिए रवाना हुए।

jtvbharat
Author: jtvbharat