
भानपुरा। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिक्षेत्र में अश्विन नवरात्रि पर भव्य नो दिवसीय मेले का आयोजन किया 12 अक्टूबर को समापन पर ग्राम पंचायत द्वारा वित्तीय जानकारी पेश कि गई सरपंच श्रीमती टीना मदन मेधवाल सहायक सचिव दिनेश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में ग्राम पंचायत को जो आय हुई उसमें 7 लाख 53 हजार 651 रुपये मेले में लगने वाली दुकानों को जो प्लाट वितरण किए उसमें व वाहन पार्किंग का जो ठेका दिया था उसमें 2 लाख 54 हजार कि राशि आई जानकारी में बताया कि जो व्यय हुआ है उसकी जानकारी भी जल्दी ही सार्वजनिक कर दी जायेगी ,समापन पर गणमान्य नागरिकों कि उपस्थित में मां दुधाखेड़ी माताजी कि पुजा अर्चना कि गई व सरपंच श्रीमती टीना मदन मेधवाल, सहायक सचिव दिनेश रावत, सरपंच प्रतिनिधि मदनलाल मेघवाल व उपसरपंच उदेराम मीणा व अन्य वरिष्ठ जनों का दुपट्टा डालकर व स्म्रति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया,इस अवसर पर पुर्व सरपंच किशोर पाटीदार पुर्व सचिव पुरणमल नायक का भी विशेष सहयोग रहा इनका भी सम्मान किया गया,समापन समारोह में पुजारीगण गोपाल नाथ,केसरनाथ,केलाशनाथ, धनश्याम नाथ,आत्माराम नाथ,मेला प्रभारी लालचंद बागड़ी, सुरेन्द्र पाटीदार, सत्यनारायण रावत,सहित मंदिर कर्मचारी व सहायक उपस्थित थे इस वर्ष मेले में हर वर्ष से ज्यादा श्रद्धालु आए व्यवस्थाएं माकुल रही ग्राम पंचायत के साथ ही पुलिस व प्रशासन का पुरा सहयोग रहा प्रबंध समिति ने भी अपनी सार्थक भुमिका निभाते हुए कार्य किया एस डी एम चंदरसिंह सोलंकी,एस डी ओ पुलिस राजाराम धाकड़, तहसीलदार विनोद शर्मा, थाना प्रभारी रमेश चंद्र दांगी जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हर समय सक्रिय रहे ओर लगातार उपस्थिति दर्ज कराई। नवरात्रि मेले के सफल आयोजन पर सरपंच श्रीमती टीना मदन मेधवाल ने सभी का आभार माना।