उत्कृष्ठ सेवा सम्मान एवं राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान से सम्मानित हुई संस्था RSGSF

मंदसौर / मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में भिंडी ऋषि की तपोभूमि भिण्ड (चंबल क्षेत्र) में राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे देश भर से अलग अलग क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाले सेवा दार उपस्थित थे सभी को आमंत्रित करने वाली संस्था नव जीवन सहायतार्थ संगठन एवं नवाकुंवर संस्था जन अभियान परिषद जिला भिंड (म. प्र.) के अध्यक्ष पिंकू शर्मा ने निमंत्रण पत्र भेजा उसी कड़ी में मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन रजि. मंदसौर को भी आमंत्रित किया गया
कार्यक्रम में सभी समाज सेवियों को राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैन धर्म प्रचारक विनय सागर महाराज, जिलाधीश संजीव श्रीवास्तव,शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा, एएसपी अमृत मीणा,147 बार रक्त दान कर चुके उदय हजारी एवं 177 बार रक्त दान कर चुके राहुल सोलाकर,जन अभियान परिषद जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह, नव जीवन सहायतार्थ संगठन संस्थापक नीतेश जैन,नम्रता जैन,पिंकू शर्मा आदि,
संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन रजि. मध्यप्रदेश की ओर से इस राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान समारोह में मंदसौर जिलाध्यक्ष पुष्कर पाटीदार उपस्थित होकर राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान से सम्मानित हुए
सम्मान की कड़ी में मंदसौर जिले में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडीटोरियम में अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, प्रदेश अध्यक्ष अशोक खिंची,राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, आदि सम्मान समारोह में संस्था संस्थापक नागेश्वर मालवीय,विनोद परिहार,मदन पुष्पाध्याय को सम्मानित किया गया जिनकी अपनी अपनी सामाजिक कार्य करने वाली संस्था है

jtvbharat
Author: jtvbharat