मक्सी नगर गुंजा माता के जयकारो से

बारिश होने पर भी  विसर्जन जुलुस मे माता के भक्त झूमते नजर आये

अनिल सिंह खमोरा मक्सी

मक्सी. रविवार को लोगों ने माता को विदाई देने के लिए शहर में चल समारोह निकाला। लेकिन दोपहर 2 बजे अचानक हुई तेज बारिश से जुलूस का रंग फीका हो गया। इससे पहले नगर की विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों ने दशहरे की रात में ही मंच हटाने और विसर्जन के लिए माता की झांकियां सजाने के काम किया।

रविवार को सुबह से बस स्टैंड एबी रोड पर एकत्रित हुईं झांकियों का चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से  निकला। विसर्जन में डीजे, बैंड और ढोल-ताशे की थाप पर भक्त झूमते नजर आए। चल समारोह में कई  झांकियां शामिल हुईं। विसर्जन के  चल समारोह में उज्जैन-इंदौर समेत आसपास के बैंड ने माता के मधुर भजनों से समा बांधि। इससे भक्त भी अपने पैरो को थिरकने से रोक नहीं सके।

कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

इस दौरान जुलूस में भगोरिया नृत्य करने वाले कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। वहीं भोलेनाथ हनुमान जी की वेश भूषा में भी कलाकारों ने अपनी कला से लोगों को एक जगह ठहरने पर मजबूर कर दिया। सुंदर बग्घी पर सवार राधा कृष्ण की जोड़ी ने चल समारोह में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दि।
इस दौरान शहर में दोपहर मे इंद्रदेव ने भी बारिश कर माता रानी के पैर पखारे। तेज बारिश के बाद चल समारोह में भक्तों ने चल समारोह का लुप्त उठाया।

चल समारोह में एकता युवा मंच ने भंडारे का आयोजन किया। चल समारोह को लेकर मक्सी पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। सभी कनासिया रोड़ स्थिति गिट्टी खदान पहुंची। जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा में क्रेन से माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

कपालिया मे भी माता का विसर्जन जुलुस निकला

वही अगर कपालिया कि बात करे तो कपालिया मे भी हर वर्ष कि तरह  इस वर्ष भी ग्यारस पर माता रानी का चल समारोह पूरे गाव मे निकला । चल समारोह मे बड़ी संख्या मे ग्रामीण नजर आये । चल समारोह के साथ हि दिनेश पंडा जी भी नजर आये । चल समारोह का गाव के मुख्य चौराहो पर बढ़ चढ़ कर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat