
दुलीचंद मार्को संवाददाता
निवास: आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के अन्तर्गत विकासखण्ड निवास ( जनपद पंचायत निवास) ग्राम पंचायत मेंढ़ी में पेसा एक्ट के तहत शांति एवं विवाद निवारण समिति द्वारा किये जा रहे, विवादों का निवारण : अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम( 15 नबम्बर 2022 ) पेसा एक्ट कानून से प्राप्त अधिकार के तहत बने शांति एवं विवाद निवारण समिति द्वारा ग्राम पंचायत मेंढी़ में दिनाँक 10/10/2024 को बैल चौरी को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ और चौरी का आरोप लगाने वाले द्वारा दूसरे पक्ष का पुलिस चौकी मनेरी में इतलाही रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जिसकी सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष परसराम झारिया द्वारा पेसा एक्ट की शांति एंव विवाद निवारण समिति और ग्राम के सदस्यों को बैठक बुलाकर सबके समक्ष बैल बेचने को लेकर अवगत कराया गया तथा समिति के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर दोनों पक्षों को समझाया जिसे दोनों पक्ष मान गये, और विवाद निवारण समिति द्वारा किया गया।
वहीं दोनों को सबके समक्ष बुराई छोड़कर हाथ मिलवाया गया, इस प्रकार ग्राम पंचायत स्तर में मोबिलाईजर संतोष कुमार झारिया द्वारा पेसा एक्ट के समितियों को सशक्त कर छोटे-छोटे विवादो का निवारण गाँव में ही किया जा रहा है। जिससे लोगों का पेसा, समय और कोर्ट कचहरियों के चक्करों से बचाया जा रहा है, और अपने विकास में सफलता मिल रही है, पुलिस चौकी मनेरी से इतलाही रिपोर्ट वापिस कराया गया।
जिसमें उपस्थित पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष सहित ग्राम सभा के समस्त सदस्यों के मौजूदगी में मामले को सुलझाया गया।