आबकारी विभाग की टीम ने 58 प्रकरण पंजीबद्ध किये

2 लाख 50 हजार रूपये की अवैध मदिरा व लहान जब्त

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर- आबकारी वृत उत्तर, दक्षिण एवं नेपानगर क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत गत तीन दिवसों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 58 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये। जिसमें 198 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा 2,060 लीटर तैयार महुआ लहान मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान बरामद सामग्री का मूल्य लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है। यह कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भिटे, आबकारी उप निरीक्षक एस.एस.मोरे, आरक्षक नरेंद्र कुमरावत, बसंत जटाले, पद्मेश त्रिपाठी, सुश्री अनीता रावत, सुश्री सलोनी गौड़ द्वारा की गई। विदित है कि जिले में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी धीरेन्द्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat