मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा है।, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव

इस मामले में जो भी दोषी हो उनके ऊपर संख्त कार्रवाई होना चाहिए।

मुंदी शाहरुख मंसुरी

मूंदी नगर निवासी सहायक सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने मंगलवार सुबह पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुःख जाता और परिवार के साथ बैठ कर संवेदना व्यक्त किया । उन्होंने इस पूरे मामले में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा है। और इसी कारण हमारा एक नोजवान साथी को इस तरह का कदम उठाना पड़ा । यह निश्चित ही हम सबके लिए चिंता का विषय है। और इस मामले में जो भी दोषी हो उनके ऊपर संख्त कार्रवाही होना चाहिए। और जो पीड़ित परिवार है। उसे उचित मुआवजा मिलना चाहिए। परिवार के एक सदस्य को शासकीय नोकरी मिलना चाहिए। और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस प्रकार से जो भ्रष्टाचार सरेआम हो रहा है। उसपर लगाम लगनी चाहिए। आगे इस तरह की घटना ना हो इस और सरकार ने ध्यान देना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat