अलीगढ़ में मिली इंदौर की लापता छात्रा

बहलाकर ले गया था शाहरूख

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से लापता हुई 12वीं की छात्रा को पुलिस ने अलीगढ़ से बरामद किया। युवती को शाहरूख नाम के युवक ने बहलाकर अपने साथ लिया था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक छात्रा 12 वीं में पढ़ाई करती है। सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रा का संपर्क अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक से हुआ था।

दोनों की जान पहचान हुई, इसके बाद छात्रा घर से कोटा गई और वहां से युवक के साथ में दिल्ली चली गई थी।जब लड़की घर पर नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद युवती की लोकेशन में दिल्ली की मिली। इसके बाद टीम बनाकर वहां भेजी गई थी, लेकिन वहा नहीं मिले। इसके बाद टीम को अलीगढ़ की लोकेशन मिली और वहां से दस्तयाब किया।

हालांकि लड़की द्वारा उसके साथ किसी भी प्रकार की घटना होने से इंकार किया है। मामले में पुलिस ने शाहरूख के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

दोस्त के साथ दिखी थी आखिरी बार

पुलिस ने छात्रा को ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। छात्रा एक फुटेज में अपनी दोस्त के साथ जाते हुए दिखाई थी, लेकिन वापस उसकी दोस्त अकेली ही आते हुए दिखी। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो शाहरूख से दोस्ती का पता चला। बता दें कि छात्रा की तलाश के लिए लंबे समय से परिवार हिंदू संगठन के लोगों के साथ थाने के चक्कर लगा रहे थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat