
मधुसूदन कुमावत
नगर पालिका के पांच दिवसीय दशहरा मेले में मंगलवार रात्रि भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा की भजन संध्या आयोजित की गई।
भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने खाटू श्याम को समर्पित ‘तीर बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना’, सांवलिया सेठ को समर्पित ‘सांवलिया सेठ दे दे थारो भरियो रे भंडार’, और महाराणा प्रताप पर ‘नीले घोड़े रे अश्वार म्हारा मेवाड़ी सरदार’। भजन ‘अमलीडो अमलीडो बाबो अमलीडो’ और ‘हम खाटू वाले श्याम के दीवाने हो गए’ भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूम झूम कर नाचते रहे।इस दौरान शंकर सिंह लखा ने भी ‘गोरी के लाल ने कमाल दिया’, ‘कीर्तन में आया’ और ‘श्री रामजी के दूत बनकर बालाजी थारी हो रही जय जयकारा’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित इस भजन संध्या की शुरुआत छोटू सिंह रावणा ने ‘मेरे घर राम आयेंगे’ और ‘मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्रीराम बोलेगा’ भजन से की। इससे श्रोता गण झूम उठे और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। विधायक अर्जुन लाल जीनगर समेत कई जनप्रतिनिधि भी स्टेज पर पहुंचकर नाचने लगे और नोटों की बरसात की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर थे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी ने की। डीएसपी हरजीलाल यादव, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया समेत अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।नगर पालिका द्वारा आयोजित पाच दिवसीय भव्य दशहरे मेले में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।इस दौरान नगर पालिका कार्मिकों एवं पत्रकारों की दौड़ का भी आयोजन किया गया। पत्रकारों की दौड़ प्रतियोगिता में सत्य प्रकाश व्यास प्रथम एवं अंकित वैष्णव द्वितीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर ,पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी सहित अन्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया