
105 पेटी बियर व एक पिकअप वाहन कुल किमती 14,76,000 रुपये कि जप्त
रमेश कुमार सोलंकी
कल्याणपुरा:- पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश में
दिनांक 15.10.2024 को रात्री मे मुखबीर से सुचना मिली कि हाईवे फुलमाल तरफ से एक पिकअप वाहन नम्बर GJ 20 X 4823 अवैध शराब भर कर झायडा रोड होती हुई गुजरात जाने वाली है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कल्याणपुरा के निर्देशन मे चौकी अंतर्वेलिया टीम को नांकाबंदी करने हेतु लगाया गया । नाकाबंदी के दौरान झायडा रोड पर रात्री मे एक पिकअप आते हुये दिखाई दी। पुलिस को देख पिकअप वाहन का ड्राईवर गाडी रोकते से ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । बोलेरो पिकअप वाहन को चेक करते उसमे माउण्ट कम्पनी की 105 पेटी बियर भरी हुई थी। जिसकी कुल किमती 3,27,600 रुपये व महिन्द्रा बोलेरो पिकअप की किमती 11 लाख, कुल मश्रुका 14,27,600 रुपयें होना पायी गई।
एवं फरार आरोपी के विरुध्द धारा 34(2) ,36 आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भूरिया, उनि. खेमसिह चौहान, सउनि. रमेश मिनावा, सउनि. हिरारालाल गिरवाल, प्रआर. चन्दर सिंह निगवाल, प्रआर. नारजी भाबोर , आर. नारायण , आर. हिरासिह, आऱ. दिनेश का सराहनीय योगदान रहा ।