
काटाफोड़ जितु सिंगी -कलेक्टर देवास एवं संयुक्त संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में खरीफ विपणन कार्य योजना वर्ष 2024-25 के सुचारू संचालन हेतु भारसाधक अधिकारी महोदय हरिओम ठाकुर की अध्यक्षता में एवं मण्डी सचिव आर० के० साकेत एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मण्डी नियमन ईमण्डी मध्यप्रदेश योजना फार्मगेट के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ प्रवेश, निलाम, तौल भुगतान, निकासी प्रांगण व्यवस्था एवं कृषि उपज से संबंधित शिकायतों के निराकरण संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें भारसाधक अधिकारी महोदय द्वारा कृषकों को सुविधा प्रदान करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये। उक्त बैठक से पूर्व मण्डी प्रांगण लोहारदा एवं उपमण्डी प्रांगण सतवास में मध्यप्रदेश फार्मगेट एप के प्रचार प्रसार हेतु पंजीकरण केंम्प लगाकर 31 कृषकों का पंजीकरण किया गया। उक्त बैठक में लोहारदा मण्डी के व्यापारी संघ से शैलेष होलानी, नटवर बियाणी, श्री राजू गोयल, राजेश होलानी,दीपक पाटोदी, गोविन्द साहू, एवं पिन्टू राठौर, आदि उपस्थित रहे एवं इनके द्वारा मण्डी संचालन से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किये गये। बैठक का समापन मण्डी सचिव श्री साकेत के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ