पेसा एक्ट के तहत नवीन ग्राम सभा गठन के लिए प्रस्ताव पारित

बाग:-जिले की जनपद पंचायत बाग की ग्राम पंचायत झिरपन्या मजरा मालपुरा में पेसा ग्राम सभा का आयोजन कर नवीन ग्रामसभा के गठन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में पेसा ब्लॉक समन्वयक कैलाश डोडवे एवं मोबेलाईजर कैलाश अनारे ने मध्यप्रदेश पंचायत अनुबंध (अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार)नियम 2022 पेसा एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक समझया गया पेसा से संबंधित जल,जंगल,
जमीन,श्रमिक शक्ति योजना, मादक पदार्थ पर नियंत्रण,लघु वनोपज,गांव में शान्ति बनाए रखने के लिए शान्ति एवं विवाद निवारण समिति काम करेंगी,वन संसाधन समिति, ग्राम सभा निधि, मातृ सहयोगिनी समिति एवं विभिन्न समिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई सदियों से चली आ रही रूढ़ी प्रथा संस्कृति परंपरा के बारे में बताया गया पेसा कानून लागू से ग्रामीणों को विशेष अधिकार मिला है तथा ग्राम सभा के बारे में बताया जिसमे ग्राम सभा का गठन,ग्राम सभा की शक्तियां , प्रबंधन,खनिज,मादक पदार्थों पर पाबंदी, श्रम शक्ति की योजना,गांव में वनोपज ,महिला बाल विकास योजना एवं आदिवासी परंपरा को बनाए रखने की जानकारी दी गई ।
ग्रामिण जनों ने सर्वसम्मति से ग्राम सभा अध्यक्ष का चयन किया गया।
बैठक में पेसा मोबेलाइजर एवं मालपुरा के मतदाता महिला, पुरुष, बुजुर्ग,बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा मालपुरा का नजरी नक्शा बनाकर प्रस्ताव तैयार किया गया।
फोटो संलग्न

jtvbharat
Author: jtvbharat