19 अक्टूबर को नेपानगर आएंगे बाबासाहेब अंबेडकर के पोत्र

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – नेपानगर के करुणा बुद्ध विहार में 19 अक्टूबर को 10 दिवसीय श्रामनेर प्रवजया, उपासिका धम्म प्रशिक्षण शिविर का समापन और जिला स्तरीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन होगा इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पोत्र भीमराव यशवंतराव अंबेडकर शामिल होंगे थे बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया शाखा नेपानगर के तत्वाधान में आयोजित शिविर के समापन समारोह में भीमराव यशवंतराव अंबेडकर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी अध्यक्ष हरीश रावलिया के अलावा प्रदेश अध्यक्ष चरणदास ढेगरे, महासचिव उत्तम प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गवले, प्रदेश संगठक शशिकांत लहासे सहित कई अतिथि उपस्थित रहेंगे

मनोज टॉकीज के पास होगा स्वागत

19 अक्टूबर को शहर के मनोज टॉकीज चौराहे पर अतिथियों का स्वागत करने के बाद काफिला बुधवार बाजार, शिवाजी महाराज की प्रतिमा, गेट नंबर 7 रेलवे ब्रिज होते हुए डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर चौराहा पहुंचेगा अतिथि अंबेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करुणा बुद्ध विहार पहुंचेंगे यहां जिला स्तरीय बौद्ध सम्मेलन होगा

jtvbharat
Author: jtvbharat