
खंडवा। किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित भगवत कृपा भवन के समीप क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा कार्तिक मास में महात्म्य कथा वाचन बड़ी श्रध्दा पूर्वक प्रारंभ हुआ। यह जानकारी देते हुए किशोर नगर रहवासी संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्तिक मास में सुर्योदय से पूर्व स्नान, कथा श्रवण एवं तुलसी पूजन का विशेष धार्मिक महत्व ग्रंथों में वर्णित है। कार्तिक मास के अवसर पर कार्तिक मास महात्म्य कथा का वाचन भगवत कृपा भवन के समीप आरंभ हुआ। कथा का वाचन संपूर्ण मास प्रतिदिन प्रातः 5 से 6 बजे तक मातृशक्ति श्रीमती कुमकुम उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है। घन्टी शंख की धूनी के साथ आरती के पश्चात् कथा का विश्राम हो रहा है। कथा के दौरान परिवार में सुख शांति एवं धन धन्य के भंडार भरे रहे की कामना के साथ तुलसी माता एवं शालिग्राम का श्रद्धा पूर्वक पूजन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिदिन अंजुला चितोडें, कुमकुम उपाध्याय, ज्योति मंगवानी, रंजीता श्रीवाल, आरती, कनक चितोडें, नेहा मंगवानी, अथर्व चौहान, आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रही हैं।