दुर दुर से श्रद्धालु आते हे भगवान पार्श्वनाथ जी दर्शन हेतु l

होती हे सभी की मनोकामना पूर्ण l
सिंघई ललित जैन (ब्यूरो चीफ) आगर मालवा : आगर जिले के सुसनेर विधानसभा में सुसनेर नगर में अति प्राचीन काल के दिगंबर जैन देवाधिदेव 1008 श्री चिंतामणि पारसनाथ भगवान की अति प्राचीन प्रतिमा विराजित है जहां पर दुर दुर से श्रद्धालु जन आकर अपनी मनोकामना हेतु अपना आवेदन लगाते है उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर निरंतर दर्शन हेतु आते रहते हे
पार्श्वनाथ भगवान के अनन्य भक्त मोहित जैन ( धर्म प्रवाहक ) द्वारा हमारे प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी मान्यता हे कि सुसनेर नगर में स्थित घाटी रोड पर देवीधी देव 1008 श्री चिंतामणि पारसनाथ भगवान की 1100 वर्ष लगभग पुरानी अति प्राचीन मनमोहक प्रतिमा जी विराजित है जहां पर प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु भगवान जी के अभिषेक शांति धारा पूजन पाठ कर एवं अपनी मनोकामनाओं के लिए अर्जी लगाने हेतु आते हे l
बताया जाता हे कि पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के प्रतिदिन तीन स्वरूप में दर्शन होते है प्रथम प्रातःकाल में बाल्यावस्था में दोपहर में युवावस्था में एवं संध्याकालीन प्रौढ़वस्था में प्रायः देखा जा रहा हे कि यहां पर प्रतिदिन स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा के अलावा बाहर से भी कई श्रद्धालुजन आकर यहां पर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ कमाने के साथ-साथ अपनी मनोकामना के लिए अपनी अर्जी लगाते रहते हैं उनकी अर्जी पूर्ण होने पर भी वह दर्शन हेतु आते रहते हैं यहां पर बुजुर्गों द्वारा कई चमत्कारों की घटना सुनाई गई जो समय-समय पर सही भी निकाली

jtvbharat
Author: jtvbharat