
आशीष वाणी जिला ब्यूरो
अलीराजपुर 18 अक्टूबर 2024 :- कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि शासन के उपार्जन नीति के निर्देशानुसार दिनांक 25.10.2024 से जिले में सोयाबीन उपार्जन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर सघन पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था के अंतर्गत जिले में स्थित केंद्रों पर प्रतिदिन एक कर्मी (कृषि/सहकारिता/खाद्य/राजस्व) की ड्यूटी लगाना एवं इन नोडल अधिकारियों की प्रविष्टि ई-उपार्जन पोर्टल पर कराई जाने के निर्देश दिए गए । जिले में सोयाबीन के वृहद उपार्जन को दृष्टिगत रखते हुए खरीदी के लिए उक्त कर्मचारियों को FAQ गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिले में पदस्थ राजस्व / कृषि/खाद एवं सहकारिता विभाग के अमले को उपार्जन NAFED होने के पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा । उपार्जन में FAQ गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त तहसीलदार, पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी गोदाम प्रभारी विपणन संघ, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग, प्रशासक सहकारिता विभाग, शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक के मैदानी अमले को दिनांक 19.10.2024 को समय दोपहर 03:00 बजे कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष अलीराजपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया ।