
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वृत उत्तर, दक्षिण एवं नेपानगर के क्षेत्र में 14 से 16 अक्टूबर, 2024 तक दबिश देकर आबकारी अधिनियम के तहत कुल 67 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
जिला आबकारी अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान के तहत 245 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व देशी मदिरा के 110 पाव जप्त किये गये। कार्यवाही के दौरान 2 हजार 340 लीटर तैयार महुआ लहान मौके पर सैंपल लेकर नष्ट भी किया गया। बरामद सामग्री का मूल्य लगभग 2 लाख 91 हजार रुपए है।