
रविन्द्र खाण्डेकर
मण्डलेश्वर (निप्र)युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के रेड रिबन क्लब द्वारा विश्वविद्यालय तक्षशिला खंडवा रोड इंदौर में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए रेड रन, 5 किमी (छात्र/छात्रा , ट्रांसजेंडर्स ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेड रन, 5 किमी में 17 से 25 वर्ष की आयु के 102 छात्र एवं 65 छात्राओं ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघवी ने युवाओं के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हुए रेड रन को झंडी दिखाकर शुरुआत की । जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. शेलेन्द्र जैन ने युवाओं से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया तथा कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करने हेतु प्रेरित किया। इंदौर जिला मैराथन के सचिव श्री विजय सोहानी ने युवाओं को रेड रन की बारीकियों से परिचित कराया। डॉ. प्रकाश गढ़वाल, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि इस सत्र में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता लाने हेतु विश्व विद्यालय परिक्षेत्र में मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के द्वारा रासेयो युक्त संस्थानों में 120 रेड रिबन क्लब संचालित किए जा रहे हे जिनके माध्यम से युवाओं में एच आई वी /एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है । इसी क्रम में रेड रन 5 किमी आयोजित की गई । शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधरा चंदेल एवं डॉ.अजय कुमार के मार्गदर्शन में रेड रन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसके छात्र वर्ग में शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर के श्री सिमोन वसुनिया एम.ए. पूर्वार्ध ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । शोभाराम पटेल ने द्वितीय तथा।सुंदर लाल मोयेदे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्रमशः 7000,5000 एवं 3000 की पुरस्कार राशि प्राप्त करेंगे । तथा छात्रा वर्ग में शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर की कु. सोनिका डोडवे ने प्रथम , कु. पार्वती ओसारी ने द्वितीय तथा कस्तूरबा रूरल इंस्टीट्यूट इंदौर की पूजा जमेरे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्रमशः 7000,5000 एवं 3000 की पुरस्कार राशि प्राप्त करेंगे ।तथा यही विजेता टीम राज्य स्तर पर आयोजित रेड रन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे। संस्था प्रमुख डॉ. मुकेश साठे, रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. ओ. एस. परिहार. क्रीड़ा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शंतोष बर्डे, डॉ. एम. एस. चौहान तथा समस्त स्टाफ एवं जिला संगठक डॉ. सुरेश आवासे ने विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रेड रन मे सफल होने की अग्रिम बधाई प्रेषित की।यह संपूर्ण प्रतियोगिता डॉ प्रकाश गढ़वाल कार्यक्रम समन्वयक रासेयों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।