आरबीआई कहता है जानकार बनिए सतर्क रहिए

गौरव टांकवाल पिपलौदा :- पिपलौदा नगर के शिवाय पैलेस और ग्राम आंबा विकासखण्ड पिपलौदा में गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन द्वारा जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 60 -65 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर हो रहे डिजिटल कैश साइबर क्राइम और सायबर क्राइम से केसे बचा जाए क्या क्या सावधानियां रखी जाए इसके बारे में जाना साथ ही यह जानकारी आमजन तक पहुंचा कर जागरूक करने का संकल्प लिया और शासन द्वारा चलाई जा रही बेकिंग संबंधित योजनाओं की ट्रेनर द्वारा संपूर्ण जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया अंत में सहभोज भी हुआ। इस अवसर पर स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी से ट्रेनर के तौर पर नीरज थोरात, राजेंद्र सोनी, समीर मिश्रा, हर्षित शर्मा, अंशुल पटेल, सिद्धार्थ सिंह चौहान, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, महिलाएं, समाजसेवी, बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र -छात्राए आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी परामर्शदाता लेखराज सिंह राठौर व प्रद्युमन व्यास ने दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat