
संघर्ष से सिद्धी – संदीप राठौड
डही, शिया दाउदी बोहरा समाज ने रविवार को धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन का जन्म.दिन धूमधाम से मनाया व बैन्ड बाजें के साथ समुदाय जुलूस निकाल कर शांति सन्देश दिया।डही में जगह जगह फुल माला से स्वागत किया गया।मुंबई से सीधा प्रसारण किया गया।डही में इसे सुनने समाज के भारी संख्या में लोग एकत्र हुए।
मुंबई स्थित सैफी मस्जिद से डॉ. सैयदना साहब के उत्त राधिकारी आलीकदर मुफ्द्दल सैफुद्दीन ने वायज प्रस्तुत की। यहां इसका सीधा प्रसारण हुआ। उन्होंने डॉ. सैयदना द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों, जनहित में कराए गए कार्यों व विश्व शांति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। अनुयायियों को नशे से दूर रहने की हिदायत देते हुए ब्याज देना व ब्याज लेना दोनों को हराम बताया। महिलाओं का सम्मान करने विशेष रूप से कलह से दूर रहने की हिदायत दी। मौला इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की शहादत का जिक्र कर मातम मनाया गया। इसके बाद वायज का समापन हुआ। अंत में उत्तराधिकारी ने डॉ. सैयदना की लम्बीय उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की। फिर सामूहिक भोज हुआ।