October 22, 2024 4:54 PM

सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवाचौथ पर्व

उपवास रख पति के दीर्घायु होने की कामना की
विशाल नामदेव
बाग:- नगर में रविवार को करवा चौथ का पर्व पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को करवा की पूजा की और रात में चांद को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने सुबह सूर्योदय से लेकर देर शाम चंद्रोदय तक उपवास रख अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए करवा चौथ का पर्व मनाया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं सोलह श्रृंगार करके करवा की पूजा के लिए सामूहिक रूप से एकत्रित हुईं। इसके बाद रात में चांद को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दीदार किया और भगवान गणेश से अपने अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की।

jtvbharat
Author: jtvbharat