*विश्व हिंदू परिषद/बजरंगदल ने थाने पर दिया ज्ञापन

बिस्टान….मनोज मालवीया*
……. बजरंग दल व विश्वहिंदु परिषद के द्वारा बिस्तान थाने के सामने चककजाम किया भगवान शिव के खिलाफ अप शब्द कहने वाले विधायक के खिलाफ संगठन में काफी नाराजगी देखी गई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड मंत्री लोकेंद्र राजपूत संगठन के जिला सह संयोजक ओर प्रखण्ड अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह मंडलोई ने बिस्तान थाने पर ज्ञापन दिया कार्यकर्ता ने बताया कि श्योपुर विधायक बाबू जड़ेल ने भारतीय सनातन संस्कृति वह करोड़ों हिंदुओं के आराध्य देव भगवान शंकर को गाली देकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बिस्टान थाने पर टी आई ईलाप सिंह मुजाल्दे को ज्ञापन दिया। थाने के सामने नारेबाजी भी की गई सभी कार्यकर्ता का पहले गायत्री मंदिर में इकट्ठे हुए इसके पश्चात वहां से रैली निकालकर बिस्टान नगर के थाने पर पहुंचे।
हमें दुख हुआ वेदना का सामना करना पड़ रहा है धार्मिक भावनाओं भी आहत हुई है श्योपुर विधायक ने जानबूझकर गाली दी है । कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारे द्वारा नगर के थाने पर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे परंतु टी आई ईलाप सिंह मुजाल्दे के द्वारा एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया गया था जिस कारण से बजरंग दल वह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा हाईवे पर चक्का जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके बाद वाहा से वाहनों को जाने दिया वह हनुमान चालीसा के द्वारा विधायक बाबू जड़ेल को सद्बुद्धि देने की बात कही गई है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat