
पुलिया ना होने के कारण स्कूली बच्चो और ग्रामीणों को बरसात के दिनों में नदी पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है
झाबुआ– इंदौर फर्स्ट से रमेश कुमार सोलंकी
पेटलावद/ अनंत खेड़ी–जनपद पंचायत पेटलावद के अंतर्गत आने वाले गांव अनंत खेड़ी में पिछले कई वर्षों से नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को काफी लंबे समय से बरसात के दिनों में नदी पार करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मामले को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में सरपंच और ग्रामीण पहुंचे। सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि। बरसात के दिनों में हमारे बच्चे नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण कई बार स्कूल नहीं जाते हैं।कई बार जनसुनवाई में आवेदन के माध्यम से जिला कलेक्टर, और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया। उसके बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आवेदन में उन्होंने मांग की है। कि जल्द से जल्द हमारी समस्या को दूर किया जाए।