झाबुआ के बिलीडोज में शासकीय जमीन और राणापुर के ग्राम दोतड़ में चरनोई भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई

संजय जैन जिला ब्यूरो/पंकज गोस्वामी
झाबुआ/रानापुर 23 अक्टूबर, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा झाबुआ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की दो कार्यवाहियां की गई ग्राम बिलीडोज तहसील झाबुआ में शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 309/2 में से 3600 वर्ग मीटर वाणिज्यकर विभाग झाबुआ को कार्यालय भवन निर्माण हेतु कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आवंटित की गई थी। इस भूमि पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा था, जिसे 23 अक्टूबर 2024 को तहसीलदार सुनील डावर एवं नायब तहसीलदार श्रीमती नमिता राठौर मय राजस्व टीम सहित वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाकर कार्य प्रारम्भ करवाया गया।
अन्य कार्यवाही जनसुनवाई में ग्राम दोतड़ में चरनोई भूमि पर अतिक्रमण को हटाए जाने हेतु आवेदन दिया गया था जिसका प्रकरण राणापुर तहसील में दर्ज था जिसपर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार राणापुर सुखदेव डावर एवं राजस्व पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा ग्राम दोतड़ मे स्थित भूमि रकबा लगभग 1.5 हेक्टेयर मद चरनोई भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat