51 कि. डोडाचूरा जप्त किया

नीमच। जिले मे नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना प्रभारी जावद के नेतृत्व
में सरवानिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.10.24 को मुखबिर सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए जावद मोरवन रोड राजनगर के पास एक सफेद रंग की हुडई कंपनी की ग्रांट आई 10 नियोस कार रजि.नं आर जे 19 सीएल 8141 से अवैध मादक पदार्थ 51 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी दिनेश पिता धर्मा जाति जाट उम्र 26 साल नि. सुबदंड थाना जुणी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना जावद पर अपराध कंमाक 498/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं डोडाचुरा के लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat