
मोहम्मद अकरम
मंदसौर:- दिनांक 22-10-24 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल कुमार विश्वकर्मा को आवेदक में राजू लाल अहिरवाल ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत के रोज़गार सहायक राधेश्याम प्रजापत ने प्रधानमंत्री मंत्री आवास की द्वितीय किस्त जारी करने हेतु 10000 रुपए की रिश्वत की माँग की है जिस पर से सत्यापन करवाया गया शिकायत सही पाई गई।
गुरुवार दिनांक 24-10-24 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में डी एस पी लोकायुक्त बसंत श्रीवास्तव द्वारा ग्राम पंचायत अजयपुर जनपद पंचायत सीतामऊ तहसील सुवासरा के ग्राम रोज़गार सहायक राधेश्याम प्रजापत को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आवेदक राजू लाल के प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किस्त निकालने हेतु माँग की थी
टीम में डी एस पी लोकायुक्त उज्जैन बसंत श्रीवास्तव
आरक्षक विशाल अनिल नीरज लोकेश और रमेश डाबर सहायक ग्रेड 2 है। ग्राम पंचायत अजयपुर में समाचार लिखने तक कार्यवाही जारी थी ।