कलेक्टर ने छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर/- कलेक्टर सुश्री मित्तल ने जूनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सारोला में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अधीक्षक का छात्रावास में ही अतिरिक्त कक्ष में निवास स्थान स्थापित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के लिए खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, इस हेतु समतलीकरण कर खेल मैदान तैयार किया जाए, जिसमें बच्चे वॉलीवाल, कबड्डी जैसे अन्य खेल, खेल सकें।कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि छात्रावास में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रहें। पर्दे लगवाने, हैंड वॉश रखवाने, मच्छरजाली लगवाने ,साफ-सफाई व पोषण वाटिका तैयार करवाने के निर्देश छात्रावास नोडल उप संचालक उद्यान कह राजू बड़वाया को दिए गए। विदित हो कि बुधवार को जिला कलेक्टर सुश्री मित्तल दौरे पर रही।इस दौरान उन्होंने माध्यमिक स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने, बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की, मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिव से आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की जानकारी मांगी तथा कार्यों में प्रगति लाने की बात कही। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से चर्चा की तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रोत्साहित भी किया। सचिव को शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और समग्र ई-केवाईसी करवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश भेवंदिया सहित अन्य मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat