
मनीष मीणा की रिपोर्ट
थाना सेक्टर 1 पीथमपुर जिला धार को मिली बडी सफलता घटना बुधवार को अज्ञात आरोपी द्वारा सीसी पावर चौराहा से ट्रक क्र.MH 18 BG 1844 को की थी चोरी । फरियादी मो. अय्युब पिता मो. खलीक खाना निवासी रायल टाउन कालोनी किशनगंज जिला इन्दौर का थाना उपस्थित हुआ था बताया कि उसकी ट्रक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 601/2024 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था विवेचना के दौरान थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहिर द्वारा टीम रवाना कि गयी । टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये । तथा मुखबीरो को सक्रीय कर चोरी गये ट्रक को आरोपी सईद पिता युसुफ खान उम्र 40 साल निवासी चंदन नगर थाना चंदन नगर जिला इन्दौर के कब्जे से एबी रोड पुलिया टीही रोड पर एक कच्चे रास्ते से जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार किया गया
चोरी किए गये ट्रक को बरामद करने व आरोपी को गिरफ़्तार करने मे निरीक्षक ओ. पी. अहिर, सउनि बाल कृष्ण मिश्रा,प्र.आर. 564 संदीप चोरसिया, प्र. आर. 463 सुरज तिवारी, प्र. आर. 225 महेश यादव, प्र.आर. 824 मनीष चौहान आर. 872 शेलेन्द्र भदोरिया, आर.867 राहुल हिरवे, आर. राहुल गोडाले की महत्वपुर्ण भूमिका रही