बालक माध्यमिक विद्यालय कांटाफोड़ में शैक्षिक संवाद का आयोजन

*कांटाफोड़ जितु सिंगी :- बालक माध्यमिक विद्यालय कांटाफोड़ में कक्षा 3 से 5 के छात्रों के शैक्षिक विकास और मूल्यांकन के उद्देश्य से विशेष शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहजकर्ता गोपाल मालवीय सह-सहजकर्ता पूनमचंद नीलम बाथरे और बीआरसी से राजेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य
इस संवाद का उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन कर उनकी प्रगति में सुधार हेतु ट्रैकिंग सिस्टम को और प्रभावी बनाना था। इस दौरान छात्रों के प्रदर्शन पर नजर रखने और उन्हें बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
ट्रैकिंग सिस्टम का सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम में कक्षा 3 से 5 के छात्रों की प्रगति को नियमित रूप से मापने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। यह सिस्टम छात्रों की कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने में सहायक होगा।
सहजकर्ता द्वारा बताया गया छात्रों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को भी छात्रों के शैक्षिक विकास में सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

jtvbharat
Author: jtvbharat