
नीमच/ स्वच्छता को अपनाना हे शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाना है के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में जुटी हुई है, अभियान के तहत शनिवार दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7 से 10 बजे तक नीमच सिटी मार्ग रोडवेज बस स्टैंड स्थित मुक्तिधाम के समीप आरोग्य संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर जो कंटीली झाड़ियों गाजर घास, गंदा कचरा आदि से लबरेज थी को संस्था सदस्यों ने 3 घंटे श्रमदान कर 2 ट्राली से अधिक कंटीली झाड़ियों गाजर घास खरपतवार, गंदा कचरा एकत्रित कर ढेर लगाए गए , इस अवसर पर संस्थापक संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता अजय भटनागर ने बताया कि उक्त वाटिका परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय गुण पाए जाने वाले पोंधे रोपित कर वाटिका परिसर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाया जायेगा , श्री अग्रवाल ने बताया कि आमजन एवं शहरवासियों से अनुरोध है कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में नगरपालिका का सहयोग करें, घरों एवं दुकान से निकलने वाला गंदा कचरा सड़क एवं नालियों में न डालें गंदा कचरा नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही डालें, यह शहर आपका अपना शहर है इसे स्वच्छ सुंदर बनाना हम सभी का दायित्व है,इस अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महामंत्री किशोर बागड़ी ने बताया कि नीमच शहर ही नहीं बल्कि नीमच जिले को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में संस्था विगत 10 वर्षों से संकल्पित है, संस्था सदस्यों द्वारा साप्ताहिक एवं नियमित रूप से अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया जा रहा है, साथ ही स्वच्छता का भी संदेश दिया जा रहा, संस्था सदस्यों द्वारा अब तक 50 हजार से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है अभियान निरन्तर जारी है, आयोजित स्वच्छता अभियान में दोनों संस्था के संस्थापक संरक्षक अजय भटनागर, नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, केशव सिंह चौहान, रमेश मोरे , निर्मल देव नरेला, सामाजिक कार्यकर्ता शिव माहेश्वरी ने भी अपने जन्म दिवस के अवसर पर श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के संयुक्त सचिव केशव सिंह चौहान ने दी है, किशोर बागड़ी अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच