बुरहानपुर की छात्रा आफरीन अंसारी ने 97.4% अंकों के साथ उत्तीर्ण की नीट परीक्षा माता पिता ने कहा हमे बेटी पर गर्व हैं।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर। शहर की छात्रा आफरीन अंसारी जोकि अधिवक्ता मुहम्मद हनीफ अंसारी की पुत्री हैं ने 2024 में यूजीसी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नीट की परीक्षा में 97.4% अंक हासिल किए हैं। बता दे कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया जाता है। और पीएचडी में रजिस्ट्रेशन होता है। गौरतलब है कि देशभर से लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठते हैं, जिनमें से कुछ ही नसीब वाले विद्यार्थी सफलता पाते हैं। वहीं छात्र आफरीन अंसारी ने बताया कि इस सफलता के पीछे माता-पिता परिजन का बड़ा सहयोग मिला है जिसके चलते इस परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त कर अच्छा स्थान पाया है। वही छात्रा के माता-पिता ने इस सफलता के लिए कहा कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं है, बस उनका साथ देने वाला चाहिए, वहीं कार्य हमने किया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी पर हमें गर्व है कि उसने अच्छे नंबर प्राप्त कर एक अच्छा स्थान पाया है। इस अवसर पर माता-पिता सहित उनके परिजन व इष्ट मित्रों ने उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

jtvbharat
Author: jtvbharat