
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर– किशोर कुमार संगीत समारोह सोसायटी बुरहानपुर द्वारा विश्व विखाय्त गायक मन्ना डे की पुन्य तिथि पर बुरहानपुर जिले की अमरावती रोड स्थित स्थानीय होटल पर वृहद स्तर पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया l इस आयोजन के अवसर पर किशोर कुमार संगीत समारोह सोसायटी बुरहानपुर द्वारा प्रथम बार मन्ना डे अलंकरण समारोह पर बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन को मन्ना डे अलंकरण अवार्ड से जिले के वरिष्ठ समाज सेवी उद्योग पति रामधारी मित्तल ,वरिष्ठ समाज सेवी व् उद्योगपति शरद पटेल एवं संस्था के अध्यक्ष विलास गोसावी के कर कमलो द्वारा सम्मानित किया गया इस संगीत समारोह संध्या के अवसर पर श्रीमती दुर्गेश्वरी नंदकुमार सिंह चौहान ,महिला संयोजक श्रुति मुजुमदार , के साथ साथ किशोर कुमार सोसायटी के उपाध्यक्ष सय्यद शकील मुन्ना भाई , सचिव संजय आर्य , कोषाध्यक्ष प्रफुल बरडिया , एवं जायंट्स व् जनजागृति के सम्मानीय सदस्य सुनील सलूजा , कैलाश अग्रवाल , रविन्द्र महाजन ,आर एस ठाकूर,व् भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज लधवे के साथ साथ बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन भुसावल के प्रकाश लोढापे ने किया l अंत में उपस्थित जनों का आभार संस्था के अध्यक्ष विलास गोसावी ने माना