कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी

खाद वितरण हेतु पारा और राणापुर मे बनाये जायेंगे अतिरिक्त सेण्टर
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 28 अक्टूबर, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को प्रातः11 बजे किया गया।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक एवं समयानुसार निराकरण ना होने पर डी श्रेणी में आने वाले समस्त विभागो के जिलाधिकारियों और ब्लॉक स्तर के अधिकारीयों को नोटिस दिये जाने हेतु निर्देशित किया, 500 दिन से अधिक की शिकायत पर संतुष्टिपूर्वक जवाब ना देने पर प्रकरण से सम्बन्धित तहसीलदार को नोटिस दिये जाने हेतु निर्देशित किया। सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान पोर्टल से सम्बन्धित शिकायतो के संतुष्टिपूर्वक निराकरण होने पर कलेक्टर द्वारा नाराज‌गी व्यक्त की गयी।
इन्दौर – दाहोद रेल्वेलाइन से सम्बन्धित भू-अर्जन के सम्बन्ध में प्रस्ताव सम्बंधी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। प्रसूति सहायता के लंबित प्रकरणो का भुगतान समयानुसार करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम स्तर जनसुनवाई के सुचारू संचालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। समस्त एसडीएम द्वारा विशेष राजस्व समाधान शिविर में स्वयं विजिट किया जाए। भू-अर्जन और भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणो की समीक्षा की गयी। प्री मैट्रिक और पोस्ट की मैट्रिक छात्रवृत्ति मे वेरिफिकेशन एवं स्वीकृत के बीच गैप को भरने और ई-केवायसी पूर्ण करने हेतु कैम्प लगाया जाये।
वन अधिकार पत्रो के आंवटन हेतु ग्राम स्तर एवं खण्ड स्तर पर पूर्ण कार्यवाही किये बिना जिला समिति में भेजे जाने पर सम्बन्धित बीईओ को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये गये। खाद वितरण हेतु पारा और राणापुर मे बनाये जाने वाले अतिरिक्त सेण्टर को जल्द ही संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना मे 144 अप्रारम्भ निर्माण कार्यों को जल्द से शुरू करने और 38 निर्माणाधीन कार्यों की जियो टैगिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सत्यनारायण दर्रो, संयुक्त कलेक्टर अक्षयसिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, समस्त जिला अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त सीएमओ एवं सीईओ उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat