
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 28 अक्टूबर, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग नापतोल विभाग एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का संयुक्त जांच दल गठित किया गया है।
जांच दल ने ग्राम पारा में खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग द्वारा होटल, किराना एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कार्यवाही में कुल 05 नमूने लिए गए है। जिसमें बस स्टैंड स्थित महाकाल रेस्टोरेंट से नमकीन, महावीर होटल से बेसन, सूर्या रेस्टोरेंट से नुक्ति, जय बजरंग रेस्टोरेंट से जलेबी एवं सदर बाजार स्थित राजेंद्र रेस्टोरेंट से मावा बर्फी का नमुना जाँच वास्ते लिया गया है, साथ ही सभी प्रतिष्ठानों को साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
नापतोल विभाग द्वारा अजय किराना पर डिटर्जेंट पाउडर, छाजेड एंटरप्राइजेज व्हाइट बेस पेंट पैकेट एवं नाकोड़ा किराना भंडार से घी के पैकेट पर मानक घोषणाएं अंकित नहीं पाए जाने की स्थिति में विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।