
महेन्द्र भटनागर
कंजार्डा :- पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त सभी अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एन एस सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस चोकी कंजार्जा प्रभारी उपनिरीक्षक निलेश सोलंकी व उनकी टीम द्वारा स्वीफ्ट डीजायर कार आरजे 51 टीए 0294 से 01 क्विंटल 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.10.2024 को पुलिस चोकी कंजार्डा को सुचना प्राप्त हुई कि स्वीफ्ट डीजायर कार आरजे 51 टीए 0294 का चालक कार में अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर कंजार्डा बस स्टेण्ड होता हुआ डिकेन होकर राजस्थान तरफ जाने वाला है सुचना पर बालाजी मंदिर कंजार्डा घाट पर नाकाबंदी की गई जो कार चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार को घाटी पर रोक कर जंगल मे भाग गया कार की तलाशी लेते कार मे 06 प्लास्टिक के कटटो में भरा अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा 01 क्विंटल 390 ग्राम कार सहीत जप्त किया गया। थाना मनासा पर कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना ने लिया गया है। तथा कार चालक की तलाश की जा रही है।
जप्तसामग्री –
– 06 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा 01 विवंटल 390 ग्राम किमती 02 लाख रूपये
– 02. एक स्वीफ्ट डीजायर कार आरजे 51 टीए 0294 किमती 08 लाख रूपये
सराहनीय कार्य-
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा