गौशाला परियोजना क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

चारोलीपाड़ा स्थित गौशाला का उन्नयन आदर्श गौशाला के रूप में किया जाएगा

आशावादी दृष्टिकोण अपनाये और लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरन्तर प्रयास करे- कलेक्टर
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 06 नवम्बर, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में गौशाला परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कि गयी।
बैठक में मनरेगा के तहत निर्मित और निर्माणाधीन गौशालाओं के विषय में अवगत कराया गया और निजी गौशालाओं के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि प्राथमिकता पर गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण करें, गौशालाओं की आर्थिक सुदृढ़ता हेतु एक प्रोजेक्ट के रूप मे विभिन्न विभाग समन्वित हो कर कार्य करे। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गौशाला संचालन के प्रयास किये जाये, समूह की महिलाओं को एक्सपोज़र विजिट करवाया कर जाये जिसमे पशुपालन विभाग के चिकित्सक भी शामिल हो, गोमूत्र से उत्पाद बनाये जाने हेतु डिस्टिल की जाने की प्रक्रिया हेतु प्लांट बनाये जाये, गौशाला मे उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पीएमएफएमई योजना के द्वारा प्रोसेसिंग यूनिट और अन्य आनुषांगिक कार्यों के माध्यम से आर्थिक मजबूती प्रदान की जाये।
चारोलीपाड़ा स्थित गौशाला को आदर्श गौशाला बनाये जाने के तहत किये गये कार्यों का डॉक्यूमेटेशन किया जाये, दुधारू गौवंश की संख्या बढ़ाीई जाये, गोमूत्र और गोबर से बने उत्पादों के लिए मार्केटिंग की जाने की व्यवस्था की जाये। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कहा गया कि आशावादी दृष्टिकोण अपनाये और लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरन्तर प्रयास करे।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. विल्सन डावर, उप संचालक कृषि नगीन रावत, एसडीओ फॉरेस्ट प्रदीप कछावा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat