नगर पंचायत खेतिया ने पकड़ें आवारा पशु पहुंचाये गौशाला

खेतिया,,,, लगातार लंबे समय से पशुपालकों को पशुओं को सुरक्षित रखने की सूचना व चेतावनी दी जाती रही। बड़वानी जिला कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग के निर्देशन व मार्गदर्शन में नगर पंचायत परिषद खेतिया ने सूचना व चेतावनी की अनसुनी कर सड़कों पर आवारा दिखाई देने वाले पशुओं को समीपस्थ नगर परिषद पानसेमल से वाहन बुलाकर उसमें पड़कर खेतिया शहर के समीप निसरपुर गौशाला भेजा है ।
खेतिया शहर के कई पशु पालक अपने पशुओं को लेकर सावधानी नहीं बरत रहे जिसके चलते पशु शहर के मुख्य मार्गों पर दुर्घटनाओं का कारण बनते हुए आवागमन को बाधित कर रहे हैं ,जिसके चलते मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महाले के नेतृत्व में नगर पंचायत परिषद के स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला आश्रम रवाना कर दिया है।
प्रदेश सरकार द्वारा गौवर्धन पूजन के प्रदेश व्यापी अभियान के दौरान भी क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने नागरिकों से सड़क पर घूमने वाली गौमाता को सुरक्षित रख देखरेख करने की अपील भी की थी,नप खेतिया के सड़को पर पशु पकड़ने के अभियान को चलता देख पशुपालक सड़क से अपने पशु सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखे।
खेतिया शहर से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग खेतिया सेंधवा जाता है जिससे मप्र सहित महारास्ट्र गुजरात का परिवहन व आवागमन होता है,पशुओ के सड़को पर होने से आवागमन बाधित होता है साथ ही दुर्घटना कोआमन्त्रण भी देता है नगर पंचायत की कार्यवाही की सारे शहर में प्रशंसा की जा रही है।
खेतिया से राजेश नाहर

jtvbharat
Author: jtvbharat