गोवर्धन कॉटेक्स जिनिंग परिसर में हर्षोल्लास से मना अन्नकूट महोत्सव

खेतिया-राजेश नाहर

खेतिया:
गोवर्धन कॉटेक्स जिनिंग परिसर में इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्री राधा-कृष्ण प्रेम मंदिर में आयोजित इस पवित्र पर्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में 56 प्रकार के भोग भगवान को अर्पित किए गए और महाआरती के बाद भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पानसेमल विधायक श्री श्यामजी बर्डे समेत नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। गोवर्धन जिनिंग के संचालक एवं कॉटन व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपेश हरसोला, प्रितेश हरसोला और योगेश (गोपी) हरसोला ने सभी श्रद्धालुओं का स्नेहिल स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गोवर्धन कॉटेक्स के संचालकों ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव न केवल श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है, बल्कि समाज में धार्मिक और सामुदायिक एकता को भी सुदृढ़ करता है। इस भक्तिमय माहौल में सभी ने महाप्रसादी का आनंद लिया और भक्ति भाव में डूबकर इस पर्व को मनाया।

jtvbharat
Author: jtvbharat