कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित।

देवेन्द्र वाणी
अलीराजपुर 18 नवम्‍बर 2024 :- खेल परिसर, अलीराजपुर में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा इन्दौर जिला स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 22 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने भाग लिया।

कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर में प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में गोल्ड, सिल्वर , ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य हिस्सा है, खेल जीवन में गति लाता है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में शासन द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित हो रही है जिससे आप लोग आगे बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा को अलग अलग ना मानते हुए उन्हें सर्वांगीण विकास का हिस्सा मान कर समन्वय स्थापित करने पर ही सफलता प्राप्त होगी।

इस दौरान एकलव्य विद्यालय प्राचार्यों श्रीमती अर्चला श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं 22 एकलव्य विद्यालयों से आए विद्यार्थी उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat