
रविन्द्र खाण्डेकर
महेश्वर – नगर के नर्मदा भवन में संविधान दिवस मनाया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी एन आर चाकरे ने की! मुख्य अतिथि महेश्वर विधायक राजकुमार मेव व विशेष अतिथि एम. टी बोरकर नागपुर, आर. डी मौर्या, भागीरथ सिटोले,महंत सीताराम मकवाने व एन.सी नागराज इंदौर थे! नानूराम चाकरे ने बताया की सम्मान समारोह का आयोजन हमने 2004 से 2019 तक इंदौर में कराया था जहाँ जनप्रतिनिधि, खिलाडी, शिक्षा विद, आदि का सम्मान करते आ रहें थे! वर्ष 2021 में इंदौर से महेश्वर आने पर दिवंगत कुशयाल जी चाकरे, धवली देवी चाकरे ओर मास्टर दीपक सिटोले की स्मृति में समारोह आयोजित करते आ रहें हें! इस वर्ष संविधान दिवस पर उनका सम्मान किया गया जिन्होंने बाबा साहेब के मिशन को घर घर पहुंचाया लेकीन समाज में अनजान थे उनका सम्मान किया गया! कार्यक्रम का संचालन दिनेश शाहनी ने किया जहाँ सैकड़ो की संख्या में समाजजन मौजूद रहें! सम्मान में ललित भालसे, यशवंत मंन्सोरे, रामेश्वर बड़ोले, एम डी चौबे, कालूराम निरगुडे, गिरधर पाटोदे, रमेश चंद्र रोकड़े, मनीराम वाल्वाण्डरे, कांसीराम भालसे, शिवराम किराड़े, मधु नानूराम चाकरे सहित समाज के 28 से अधिक लोगों का सम्मान किया गया! एवं पुष्पेंद्र रावल, राजाराम खाण्डे, एस एस उपाध्याय, अम्बाराम भालेकर, किशोर गाडगे, पत्रकार रविन्द्र खाण्डेकर, मुकेश हिरवे, पी एल वर्मा, मुकेश गोठवाल,हिम्मत सिटोले, जीतू वर्मा,प्रेम गांगले, अभिषेक चौगणे सहित सैकड़ो की संख्या में समाजजन मौजूद रहें!